Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नानकमत्ता में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर की फायरिंग, वन आरक्षी घायल
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर की फायरिंग, वन आरक्षी घायल

RNS INDIA NEWS 16/10/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  लकड़ी तस्करों ने मंगलवार देर रात वन विभाग की टीम पर आवासीय परिसर से फायरिंग कर दी। हमले में एक वन आरक्षी के पैर में गोली लगी है। उसे रात में उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वन आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन-चार अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि मंगलवार देर रात रनसाली रेंज में गश्त कर रही विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कैथुलिया निवासी अमरीक सिंह के आवासीय परिसर में पिकअप में खैर की लकड़ियां भरी जा रही हैं। रात करीब डेढ़ बजे टीम में शामिल भूपाल सिंह, विनोद मेहता, जितेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र कुमार, नितेश चौहान, मनोज राणा, कुश खेड़ा मौके पर पहुंचे। वहां वाहन में खैर की लकड़ी लादी जा रही थी। वनकर्मी वाहन को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे तो तस्करों ने लाठी-डंडे निकालकर वन कर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि गृह स्वामी अमरीक सिंह और उसका पुत्र चरनजीत सिंह चीखकर वनकर्मियों को जान से मारने को कहने लगे। इतने में अज्ञात ने अवैध असलहों से वनकर्मियों की ओर फायर करना शुरू कर दिया। एक गोली वन आरक्षी जितेंद्र सिंह के दायें घुटने के नीचे पैर में लगी। वन कर्मियों ने ग्राम टुकड़ी निवासी बलजीत सिंह, भगत सिंह, ध्यानपुर निवासी मलकीत सिंह उर्फ बिट्टू को पहचान लिया। वहीं चार-पांच आरोपी दो मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर सीओ खटीमा विमल रावत, एसओ देवेंद्र गौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर रैकुनी के नेतृत्व में रनसाली व बाराकोली रेंज के वनकर्मी भी मौके पहुंचे। रातभर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। मौके से 50 कुंतल खैर लदी पिकअप, एक बोलेरो कार और चार बाइक जब्त कीं। टीम ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि वन आरक्षी भूपाल सिंह की तहरीर पर अमरीक सिंह, चरनजीत सिंह निवासी कैथुलिया, बलजीत सिंह, भगत सिंह निवासी टुकड़ी, मलकीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी ध्यानपुर व तीन-चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। घायल वन आरक्षी का एसटीएच हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर को मिला पहला मुख्यमंत्री, उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ
Next: अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों ने सीखी नई तकनीक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.