Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, हुए कुल 63 नामांकन, 28 को होगी जांच
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, हुए कुल 63 नामांकन, 28 को होगी जांच

RNS INDIA NEWS 27/03/2024
rns featured image new

देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन उत्तराखंड में 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह पांच लोकसभा सीटों पर कुल 63 नामांकन आए हैं। अब बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था। मंगलवार तक प्रदेश में 26 नामांकन आए थे, जिनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 63 पहुंच गई। इनमें सबसे ज्यादा 21 नामांकन हरिद्वार लोकसभा सीट में हुए हैं। इनके अलावा गढ़वाल सीट में 13, टिहरी में 11, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में 10 और अल्मोड़ा में आठ नामांकन हुए हैं। बुधवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ चार घंटे के भीतर 37 नए नामांकन हुए हैं। हालांकि इनमें कई प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने नाम से ही दो से तीन नामांकन किए हुए हैं।

28 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांचों सीटों पर आए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सही जानकारी न होने पर नामांकन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। सीसीटीवी की निगरानी में नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच होगी। 30 मार्च को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।

2019 चुनाव मैदान में थे 52 उम्मीदवार
राज्य गठन के बाद से अब तक चार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। वर्ष 2004 के चुनाव में कुल 54 प्रत्याशी, 2009 चुनाव में 76, 2014 चुनाव में 74 और 2019 के चुनाव में 52 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैशलेस ट्रीटमेंट को सीएमओ नोडल अधिकारी नामित
Next: महिला ने युवक पर लगाया मारपीट का आरोप

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.