Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नालागढ़ में 17 से 23 सितंबर तक होगा सेवा सप्ताह
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ में 17 से 23 सितंबर तक होगा सेवा सप्ताह

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (नालागढ़):

नालागढ़ उपमंडल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 17 से 23 सितम्बर 2021 तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

एसडीएम नालागढ़ में बताया कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना व समाज में उनके प्रति सत्कार की भावना को बल प्रदान करना है। सेवा सप्ताह का आयोजन उपमंडल स्तर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा तथा इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को वरिष्ठ जनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 18 सितम्बर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के परस्पर संवाद से जुडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सितंबर को प्रशासन द्वारा वृद्ध आश्रमों व डे-केयर केन्द्रों का दौरा कर वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन व सुविधाओं को जांचा जाएगा।

उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को आशीर्वाद दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर लोगो को अपने घरों में वृद्धजनों के प्रति मान-सम्मान व आदर सत्कार की भावना रखने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस दिन वरिष्ठ नागरिकों को पौधरोपण जैसे कार्यो में शामिल किया जाएगा। 22 सितम्बर को संवाद दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके अनुभवों को जाना जाएगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को मीडिया बाइट व साक्षात्कार के माध्यम से समाज में सांझा किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ अजय पाठक, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी नालागढ़ करन वर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक संघ नालागढ़ के अध्यक्ष नरेश घई भी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय ने मनाया इंजीनियर दिवस
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातक/स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी होंगे प्रमोट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.