Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 5 महीने के बालक का मृत भ्रूण
  • सोलन

नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 5 महीने के बालक का मृत भ्रूण

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (नालागढ़):

एक तरफ लोग बेटा पाने की चाह में मंदिरों, मस्जिदों में दुआएं करते हैं और उम्र निकल जाती है बेटे की लालसा में। वहीं दूसरी तरफ नालागढ़ में एक कलयुगी मां ने अपने 5 महीने के बालक के भ्रूण को शौचालय में फेंककर मातृत्व के मुंह पर तमाचा मार दिया। बच्चे के जन्म को छुपाने की नीयत से मासूम को बेरहमी के मौत के हवाले कर दिया गया।  सीएचसी अस्पताल नालागढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया। रोजाना की तरफ सफाई कर्मचारी शोभा अस्पताल में डयूटी पर थी। शौचालय की सफाई के दौरान जब उसने देखा कि शौचालय की सीट में पानी नहीं जा रहा तो उसने पंप डालकर ब्लॉकेज को दूर करने की कोशिश की। लेकिन शौचालय की सीट में डाले गए पंप के साथ एक शिशू का भ्रूण बाहर निकला तो उसके होश उड़ गए। महिला सफाई कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना डयूटी पर तैनात डॉक्टर मनोज कुमार दीक्षित को दी। डॉक्टर मनोज कुमार ने जब भ्रूण को चैक किया गया तो वह बालक पाया गया और शौचालय में गिरे होने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान मृतक भ्रूण का वजन 400 ग्राम पाया गया और वह लगभग 5-6 महीने का भ्रूण था। किसी अज्ञात महिला ने शिशू को जन्म को छुपाने की नीयत से उसे सीएचसी अस्पताल नालागढ़ के शौचालय में आकर फेंक दिया। बीबीएन में भ्रूण और अज्ञात बच्चों के कूड़े के ढेरो में मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले बद्दी में एक जीवित बच्चा कूड़े के ढेर में मिला था जिसे पीजीआई में उपचार के दौरान चाईल्ड वेल्फेयर सोलन में भेजा गया।  डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि सीएचसी अस्पताल नालागढ़ में मिले मृतक भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएनए टैस्ट रिपोर्ट आने के आधार पर जांच को तेज किया जाएगा। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वाचल समाज के लोगों ने की गंगा घाटों की सफाई  
Next: एक माह में अवैध खनन के 40 मामले दर्ज, वसूला 8 लाख से अधिक जुर्माना 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.