Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

काशीपुर। पुलिस और ड्रग विभाग ने छापा मारकर करीब डेढ़ महीने से चल रही एक नकली दवा फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। फैक्ट्री में नामी कंपनियों के नाम से नकली दवायें बनाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने फैक्ट्री में नकली दवा बना रहे दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये कीमत की दवायें और करीब 50 लाख रुपये की मशीनें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने मंगलवार को कोतवाली में मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को मुरादाबाद रोड स्थित एक घर में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जब छापा मारा तो वहां पर भारी मात्रा में दवाएं बरामद हुईं। इस दौरान दवा बना रहे दस लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिए।
प्रथम दृष्ट्या दवाएं नकली प्रतीत हो रही हैं। ड्रग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया है कि आरोपियों के पास दवा बनाने का कोई लाईसेंस नहीं था। एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि मौके से पकड़ा गया मुख्य आरोपी हरिद्वार निवासी विपिन कुमार पुत्र लक्ष्मी चंद पहले भी नकली दवा बनाने के जुर्म में गिरफ्तार हो चुक है। उसके खिलाफ थाना भगवानपुर, कोतवाली गंगनहर रुड़की और कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद में मुकदमें दर्ज हैं।
करीब एक-डेढ़ महीने पहले से दवा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। आरोपी दवाएं कॉटन में डालकर छोटे वाहनों से सप्लाई करते थे। पुलिस को संदेह हुआ था शायद चुनाव में अवैध शराब सप्लाई की जा रही है। लेकिन, छापे में नकली दवाएं पकड़ी गई। पुलिस टीम आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है।   – बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से छेड़छाड़ में दो पर केस
Next: डम्पर ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत व एक गम्भीर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.