Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में खाई में गिरा वाहन, आठ की मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में खाई में गिरा वाहन, आठ की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 09/04/2024
rns featured image new

नैनीताल (आरएनएस)। नैनीताल के बेतालघाट के पास सोमवार देर रात एक वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में 10 लोग सवार थे।
बेतालघाट क्षेत्र के मल्लागांव से नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार रात करीब 12 बजे तक सभी आठ शव बरामद कर लिया।
देर रात ग्रामीणों ने जब गाड़ी गिरने की आवाज सुनी, तो वे मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना एसडीआरएफ के जवानों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला। इनमें से आठ की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल थे। इनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के करीब दस मजदूर बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से बोलेरो जीप बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह गहरी खाई में गिर गया।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के शिकार चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।
बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए।
नेपाली मूल के ये मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।
हादसे मे घायलोंं की पहचान छोटू चौधरी उर्फ जनरल और शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी के रूप में हुई। इसी प्रकार मृतकों की पहचान विशराम चौधरी (50), अंतराम चौधरी (40), गोपाल बसनियत (60), उदयराम चौधरी (55 ), विनोद चौधरी (30), तिलक चौधरी (45), धीरज चौधरी (45) और वाहन चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम के रूप में हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तटीय कर्नाटक में माओवादियों के सक्रिय होने की जानकारी, सुरक्षा बल अलर्ट
Next: बाबा तरसेम के हत्यारे को भगवानपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, दूसरा आरोपी फरार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.