Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगरपालिका की नाकामी का खामियाजा भुगत रही नगर की जनता: सभासद अमित साह
  • अल्मोड़ा

नगरपालिका की नाकामी का खामियाजा भुगत रही नगर की जनता: सभासद अमित साह

RNS INDIA NEWS 14/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। भाजपा नगर अध्यक्ष एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि नगरपालिका की नाकामी का खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है। बृहस्पतिवार को एक घन्टे की बारिश में फिर से रानीधारा में लोगों के घरों में मलबा घुस गया। लक्ष्मेश्वर तक लोगों के मकान में मलवा घुस गया। जाखन देवी में डाइट गेट के पास नाला इतने उफान में था कि उस नाले के बगल में रमेश जोशी के मकान के अंदर कमरे में पूरा पानी भर गया। रानीधारा का मलबा लक्ष्मेश्वर में त्रिभुवन पंत, पुनीत पंत, प्रमोद शाह, विजय शाह के मकान के अंदर तक घुस गया। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि हमने पहले भी नगर पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया था। उसके बाद नगरपालिका द्वारा हमें आश्वासन दिया गया था कि इसको शीघ्र अति शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। बुधवार की बोर्ड बैठक में भी यह रानीधारा का प्रश्न उनके द्वारा उठाया गया लेकिन यह केवल बोर्ड बैठक तक सीमित रह गया। आश्वासन के अलावा नगर पालिका एवं प्रशासन कोई भी कार्य नहीं करता है। आज के जो हालात हैं उसको देखकर लगता है कि बहुत बड़ा जान माल़ का नुकसान हो सकता है। लेकिन नगर पालिका और प्रशासन आंख बंद करके बैठा हुआ है। बार-बार कहने के बावजूद भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। रानीधारा में ग्रेस स्कूल के पास की दीवार विगत 8 माह से क्षतिग्रस्त है वह नहीं बन पाई। उसके कारण सीवर का कार्य बाधित हो गया। सीवर का कार्य आधे में रुका है। प्रशासन आंख बंद करके बैठा हुआ है। इस तरह की बारिश को देखते हुए नगर पालिका के पास भी एक आपदा का टीम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी शाम को जब नगरपालिका में फोन किया गया तो उनका जवाब था कि कल सुबह आएंगे। सभासद अमित साह ने कहा कि नगरपालिका की नाकामी के कारण अल्मोड़ा को जोशीमठ बनते देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि सुबह तक अगर कोई जान माल की क्षति होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका और प्रशासन की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रो. अतुल जोशी
Next: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के सहयोग से आई क्यू चिकित्सालय में हुए नेत्र रोगियों के निःशुल्क आपरेशन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.