Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया जन सुविधा केन्द्र का उद्घाटन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया जन सुविधा केन्द्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 02/01/2023
Image 2023-01-02 at 1.05.00 PM

अल्मोड़ा। खाता खतौनी व विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए तहसील की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, ये अभिलेख 02 जनवरी से नगरपालिका परिषद्, कार्यालय, अल्मोड़ा में संचालित जन सुविधा केन्द्र से प्राप्त किये जा सकते हैं। यह बात नगरपालिका परिसर में जन सुविधा केन्द्र का विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कही।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जन भावना के दृष्टिगत नगर पालिका, अल्मोड़ा में जन सुविधा केन्द्र खोला गया है। इस केंद्र में आज(02 जनवरी) से खतौनी उद्धरण कार्य, आनलाईन पोर्टल/एप के माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, विभिन्न प्रमाण पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बन्धित) को ऑनलाईन आवेदन/निर्गत करने का कार्य जिला प्रशासन/ उपजिलाधिकारी सदर/तहसीलदार सदर को दिये जाने वाले विभिन्न ज्ञापन/शिकायती पत्र/प्रार्थना पत्र आदि जमा कराये जा सकेंगे।
इस जन सुविधा केन्द्र में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक खतौनी उद्धरण कार्य, दोपहर 12:01 बजे से 05:00 बजे तक आनलाईन पोर्टल/एप के माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, विभिन्न प्रमाण पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बन्धित) को ऑनलाईन आवेदन/निर्गत करने का कार्य एव प्रातः 10:00 बजे से 05:00 बजे तक जिला प्रशासन/उपजिलाधिकारी सदर/तहसीलदार सदर को दिये जाने वाले विभिन्न ज्ञापन/शिकायती पत्र/प्रार्थना पत्र आदि जमा करने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी का जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल द्वारा नगर में जन सुविधा केंद्र खोलने के संबंध में जिलाधिकारी अल्मोड़ा को 24 दिसम्बर को ज्ञापन दिया गया था। अल्मोड़ा नगर के मध्य नगरपालिका अल्मोड़ा में जन सुविधा केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव / ज्ञापन को स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया गया। इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू और सभासद मनोज जोशी ने कहा की नगर पालिका में जन सुविधा केंद्र खुल जाने से खतौनी, जीवित प्रमाण पत्र अन्य प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने में आसानी होगी तथा यह केन्द्र जिला प्रशासन को शिकायती पत्र और ज्ञापन देने का भी उचित माध्यम बनेगा। जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा इस केंद्र के खुल जाने से ऑनलाइन आवेदन करने वालों को मदद मिलेगी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर बस सेवा का किराया ₹30 से घटाकर ₹10 करने पर भी जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी सभासद अमित साह (मोनू) मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, पूर्व नगर महामंत्री अधिवक्ता कृष्ण बहादुर सिंह व भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संजीव कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वच्छता रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next: गले में फांसी का फंदा डालकर लगाई न्याय की गुहार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.