Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगर पंचायत शक्तिगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

नगर पंचायत शक्तिगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच शुरू

RNS INDIA NEWS 05/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगर पंचायत शक्तिगढ़ में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा ने तहसीलदार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। शुक्रवार को टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची और संबंधित अभिलेख अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। वार्ड दो निवासी रमेश राय और वार्ड एक के अभिषेक सिंह ने चार दिसंबर को एसडीएम को अलग-अलग शिकायती पत्र देकर बोर्ड गठन के बाद हुए वित्तीय भुगतान और विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर की जांच की मांग की थी। गुरुवार को गठित कमेटी में तहसीलदार सितारगंज को अध्यक्ष, उपकोषाधिकारी और लोनिवि से संबद्ध अवर अभियंता (नगर पंचायत नानकमत्ता) को सदस्य बनाया गया है। अभिषेक सिंह ने शिकायत में फॉगिंग स्प्रे के लिए फर्जी बिल बनाकर अधिक भुगतान, प्रवेश द्वार के ऊपर फ्लैक्स लगाकर 25 लाख रुपये के भुगतान में मिलीभगत, कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन खरीद में अनियमितता और वर्क ऑर्डर में मनमानी जैसे आरोप लगाए हैं। वहीं रमेश राय ने निर्वाचित बोर्ड के गठन के बाद हुए भुगतान, सरकारी धन के दुरुपयोग और कीटनाशक दवाओं की खरीद में धांधली की शिकायत की है। एसडीएम ने सात दिन के भीतर संयुक्त जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार खटीमा विजेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सितारगंज तहसीलदार के अवकाश पर होने के कारण उन्होंने दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कराई है।

लंबे समय से एक पार्टी ज्वाइन करने का दबाव बनाया जा रहा था। उत्पीड़न के लिए जांच कराई जा रही है। सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं। वार्ड दो की सभासद पति रमेश राय लगातार अनुचित दवाब बना रहे हैं। जांच में सभी का खुलासा होगा। जल्द ही षड़यंत्रों का खुलासा करेंगे। – सुमित मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष शक्तिगढ़

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर : मुख्यमंत्री
Next: दिव्यांग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच : डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.