Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रस्तावित चौखुटिया नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में 6 ग्राम पंचायतों के लोगों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार सहित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। नगर पंचायत को स्थगित नहीं करने पर मजबूरन जन आंदोलन और उच्च न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की उपजाऊ घाटी को हम नगरपंचायत में शामिल नहीं होने देंगे। कहा कि ग्रामीणों को बिना विश्वास में लिए नगरपंचायत में शामिल कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण पूर्व से ही इसका विरोध कर रहे हैं। पिछली सरकार ने जनहित में इस निर्णय को निरस्त कर दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि 6 ग्राम सभा में कृषि आधारित क्षेत्र हैं। जहां गेहूं, धान आलू समेत साग-सब्जी और फलो की पैदावार होती है। 80 फीसदी कृषि योग्य भूमि होने के कारण ग्राम वासियों की आजीविका कृषि पर ही निर्भर है, लेकिन इसके बाद भी नगरपंचायत स्थगित नहीं की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द नगरपंचायत स्थगित नहीं की गई तो छहों ग्राम सभा के ग्रामीण मिलकर जन आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में खुशाल सिंह, विपिन गिरी, जगत सिंह बोरा, दरबार सिंह बिष्ट, भुवन चंद शर्मा, हरीश चंद्र नैनवाल, दयाल सिंह मेहरा, सुरेंद्र सिंह, सुरेश हथेली, योगेश पांडे, गिरीश गोस्वामी, कुंदन सिंह, रामगिरी, सुंदर गिरी, पुष्कर सिंह, आनंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप सिंह, जगदीश सिंह, भैरव सिंह, गिरीश कुमैया, सुरेश बोरा आदि शामिल रहे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के आतंक से द्यांगण के ग्रामीणों में दहशत
Next: छावनी क्षेत्र के प्रत्येक घर में लगा क्यूआर कोड

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.