
अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहराादून की अधिसूचना के क्रम में जनपद में नागर स्थानीय समान्य निर्वाचन-2024-25 के चुनाव सम्पादित किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष के नागर स्थानीय समान्य निर्वाचन-2024-25 की समाप्ति तक पूर्व स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त माने जायेंगे। उन्होंने निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी/कर्मचारियों प्रत्येक दिवस (अवकाश सम्मलित) में अपने-अपने मुख्यालय में बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी परिस्थिति में अवकाश अथवा मुख्यालय छोड़ा जाना अपरिहार्य हो तो इसकी पूर्व अनुमति जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर जिलाधिकारी) से लिया जाना अनिवार्य होगा।

