Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नगर निगम रुद्रपुर और हल्द्वानी को मिलेगा प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

नगर निगम रुद्रपुर और हल्द्वानी को मिलेगा प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 07/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग की ओर से शहरों को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को केंद्र ने सराहा है। प्रदेश के नगर निगम रुद्रपुर और हल्द्वानी को स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार-2024 के लिए चुना गया है। रुद्रपुर नगर निगम को कचरे के ढेर को एक सुंदर स्थान में उल्लेखनीय रूप से बदलने के साथ-साथ अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए चुना गया है। जबकि हल्द्वानी नगर निगम को शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने में महिला स्वयं सहायता समूह, बैंणी सेना के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्कॉच समूह 15 फरवरी को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान करेगा। समूह के प्रबंध निदेशक ने शहरी विकास विभाग के निदेशकों और रुद्रपुर, हल्द्वानी के नगर आयुक्तों को समारोह में भाग लेने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया है। इस उपलब्धि को देशभर के 75 शहरों की स्वच्छता सफलता की कहानियों में पहले ही शामिल किया जा चुका है।
इस उपलब्धि पर शहरी विकास मंत्री, सचिव शहरी विकास, निदेशक एवं अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय की ओर से संबंधित नगर निकायों को इन अभिनव प्रयासों के लिए बधाई दी गई है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें आशा है कि अन्य नगर निकाय भी इनका अनुसरण करते हुए अपने नगर निकायों में भी अभिनव प्रयास करेंगे और अपने नगर निकायों एवं प्रदेश को स्वच्छता के उच्च मानकों में स्थापित करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून के पांच रंगकर्मियों को किया सम्मानित
Next: सचिव ऊर्जा ने दिए निर्देश, सोलर प्लांट सब्सिडी से जुड़ी सभी दिक्कतें होंगी दूर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.