Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगर निगम की टीम ने किया मांस बाजार का निरीक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

नगर निगम की टीम ने किया मांस बाजार का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नगर निगम के कर अनुभाग विभाग की टीम ने बुधवार को रामपुर रोड स्थित मांस बाजार का निरीक्षण किया। टीम को बाजार में कई अनियमितताएं देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक ही छोटा हाथी वाहन बाजार में लाने की अनुमति के बावजूद वहां दोपहर तक गाड़ियों से सामान उतरा जा रहा था, जिसकी वजह से बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे अन्य दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा था। दुकानदारों ने टीम से प्रवेश द्वार पर सुबह 10 बजे के बाद लोहे के दो रॉड लगाने का अनुरोध किया। टीम ने सामान उतार रहे दुकानदारों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। जिन दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया था, उन्हें टीम ने तत्काल इसे हटाने का आदेश दिया। जिन दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस अब तक नहीं बने हैं, उनसे नए लाइसेंस बनाने और अन्य को अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करने को कहा गया। नगर निगम की कर अधीक्षक लता आर्या ने बताया कि भविष्य में अतिक्रमण सहित अन्य मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। यहां कर निरीक्षक पंकज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 अप्रैल
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड की टीम को रवाना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.