Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नगर की सीमा में एक और गुलदार की दस्तक
  • पिथौरागढ़

नगर की सीमा में एक और गुलदार की दस्तक

RNS INDIA NEWS 12/11/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़: मोस्टामानू क्षेत्र में तीन रोज पूर्व मारे गए गुलदार के बाद अब एक और गुलदार क्षेत्र में दिखने लगा है। गुलदार ने बीती रात्रि नगर में भी दस्तक दे दी। वन विभाग ने नगर की सीमा में गुलदार दिखाई देने की पुष्टि की है। बीती रात्रि नगर के कुछ युवा वरिष्ठ व्यापारी के निधन के बाद उनके घर से लौट रहे थे। मोटर साइकिल पर सवार इन युवाओं को चिमस्यानौला बैंड में गुलदार गली की ओर प्रवेश करते दिखा। युवा बाइक दौड़ाकर घर की ओर निकल गए। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि चिमिस्यानौला क्षेत्र में गुलदार दिखने की सूचना विभाग को नहीं मिली है। अलबत्ता नगर के जीजीआइसी स्कूल के समीप स्थित वन चेतना केंद्र में गुलदार दिखाई देने की पुष्टि उन्होंने की। उन्होंने नगर के लोगों से देर रात घरों से बाहर नहीं निकलने का आह्वान करते हुए कहा कि रात में ठंड बढ़ जाने से गुलदार के निचले इलाके की ओर आने की पूरी संभावना है। वन विभाग के वाहन से गुरुवार को चंडाक क्षेत्र में जागरू कता अभियान भी चलाया गया।
दो वर्ष पूर्व भी नगर में दी थी गुलदार ने दस्तक :नगर में गुलदारों के प्रवेश का यह पहला मामला नहीं है। दो वर्ष पूर्व नगर के बेहद घने बसे खडक़ोट मोहल्ले में गुलदार घुस आया था और एक मकान की संकरे स्थान में फंस गया था। वन विभाग की टीम ने गुलदार को बेहोश कर बाहर निकाला था। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और फिर पांडे गांव में भी गुलदार के घुसने की घटनाएं हो चुकी हैं। पिथौरागढ़ शहर के आस-पास ही घने जंगल हैं और इन्हीं जंगलों से गुलदार शहर में पहुंच जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की आकस्मिक मौत पर मंडल सोमेश्वर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शोक सभा आयोजित
Next: उत्तराखंड में 451 नए कोरोना संक्रमित मिले

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की दस्तावेजों की सूची
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.