Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर आयुक्त कर रहे खुद शहर के वार्डों का सर्वे
  • देहरादून

नगर आयुक्त कर रहे खुद शहर के वार्डों का सर्वे

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। बजट की कमी से जूझ रहे नगर निगम ने वार्डों में निर्माण से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाला है। नगर आयुक्त अब शहर के वार्डों का खुद सर्वे कर रहे हैं। वह वार्डों में प्रमुख समस्याओं का निरीक्षण कर समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने सदानंद मार्ग और मीरानगर वार्ड से की है। नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने निर्माण और साफ-सफाई से जुड़े अधिकारियों के साथ वार्डों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने पार्षद मनीष शर्मा वार्ड नंबर दस सदानंद मार्ग में पीएनबी बैंक के नजदीक क्षतिग्रस्त पुलिया को जल्द दुरुस्त कराने की बात कही। जबकि, पार्षद सुदरी कंडवाल के वार्ड नंबर 30 मीरानगर में उन्होंने नालियों के क्षतिग्रस्त और चौक होने की समस्या के निस्तारण के निर्देश कर्मचारियों को दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के पास विकास कार्यों के लिए फिलहाल पर्याप्त बजट नहीं है। लिहाजा, नगर क्षेत्र में बड़ी समस्याओं के समाधान और आवश्यक कार्यों को करवाने के लिए यह सर्वे शुरू किया है। सर्वे के बाद होने वाले निर्माण व अन्य कार्यों पर केंद्रीय वित्त से मिलने वाले बजट का पैसा खर्च किया जाएगा। मालूम हो कि, इसी साल मई में 15वें वित्त आयोग की संस्तुति पर शासन ने नगर निगम को चार करोड़ 48 लाख रुपये का बजट जारी किया था। इसके बाद कम बजट को लेकर नगर निगम बोर्ड ने हंगामा और प्रदर्शन भी किया था। बजट की कमी के कारण ऋषिकेश क्षेत्र के विकास कार्य अटके हुए हैं। पार्षदों के कई प्रस्तावों पर अरसे से काम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी कार्य को करवाने के लिए अब सर्वे किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरों से निकलने वाले गंदे पानी को आसन नदी में जाने से रोका जाए
Next: खटीमा महाविद्यालय स्टाफ ने काली पट्टी बांध जताया सांकेतिक विरोध

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.