Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नदी के तेज बहाव में टापू पर फंसे मजदूरों को पुलिस ने क्रेन से बाहर निकाला
  • हरिद्वार

नदी के तेज बहाव में टापू पर फंसे मजदूरों को पुलिस ने क्रेन से बाहर निकाला

RNS INDIA NEWS 18/07/2021
14 (17)

हरिद्वार। रविवार की सुबह आयी तेज बारिश के चलते श्यामपुर क्षेत्र में पीली नदी में पानी की मात्रा बढऩे पर पुल निर्माण में लगे 4 मजदूर नदी के बीच टापू पर फंस गए। जिन्हें थाना श्यामपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से नदी से बाहर निकाला। श्यामपुर क्षेत्र में पीली नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। पुल निर्माण में लगे चार मजूदर सरजीत खान पुत्र शब्बीर खान निवासी खतोला बरेली उत्तर प्रदेश, सलमान पुत्र अख्तर खान निवासी नगरिया बरेली उत्तर प्रदेश, फिरोज पुत्र मौसम खान निवासी खतोला बरेली उत्तर प्रदेश, शोएब पुत्र हसनैन निवासी नगरिया बरेली उत्तर प्रदेश रात को काम खत्म करने के बाद नदी के बीच टापू पर सो गए। शनिवार रात व रविवार को सवेरे हुई तेज बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिससे टापू पर सो रहे चारों मजदूर फंस गए। नदी के बीच टापू पर मजदूरों के फंसे होने की सूचना पर श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा एसडीआरएफ एवं कंट्रोल रूम को भी स्थिति से अवगत कराया। परन्तु समय का अभाव और लगातार जल स्तर बढऩे के कारण उन्होंने एनएचआई की क्रेन बुलाकर सभी मजदूरों को सकुशल नदी से बाहर निकलवाया। साथ ही एनएचआई के अधिकारियों एवं मजदूरों को बारिश के मौसम में नदी में न जाने के लिए ताकीद किया गया। साथ ही नदी किनारे बसे सभी गांव में एनाउंसमेंट कराया गया है कि कोई भी नदी के पार न जाये तथा नदी के पास जिनके घर एवं झुग्गी झोपड़ी है वह भी नदी से दूर रहे व सतर्कता बरतें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत दिल्ली की महिला पर्यटकों का हंगामा
Next: प्यार का इजहार करने के बाद युवक लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.