Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नाबालिगों से हैवानियत करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • बागेश्वर

नाबालिगों से हैवानियत करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

पुलिस ने फरार चल रहे युवक को दबोचा, एक अन्य की तलाश जारी

बागेश्वर। दो नाबालिग लड़कियों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीसरे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से जुड़ा है, जहां चार युवकों ने दो नाबालिगों के साथ मारपीट की, उन्हें जबरन मुर्गा बनवाया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी ललित कठायत उर्फ लक्की पुत्र खुशाल सिंह, निवासी पालीडुंगरा, फरार चल रहा था, जिसे अब कपकोट पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 64/115(2), 352, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ठ)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी वांछित दक्ष फर्स्वाण को साक्ष्य के आधार पर धारा 35(3) बीएनएसएस के अन्तर्गत नोटिस दिया गया है।

इस शर्मनाक घटना ने जिलेभर में आक्रोश पैदा कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले की जांच तेज गति से जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलागम में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर 13 मई से आंदोलन
Next: खटीमा में 118 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.