Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद
  • देहरादून

नाबालिग से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र आईएसबीटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र पुजारा की टीम ने एक नाबालिग को चोरी की तीन गाडिय़ों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने नाबालिग को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया है। चौकी इंचार्ज राजेंद्र पुजारा ने बताया कि दो दिन पहले शहजाद अली पुत्र जूरूद्दीन निवासी प्रधान वाली गली माजरा ने अपनी बाइक यूके 07बी -7984 की चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पीडि़त ने बताया था कि उसकी बाइक किसी ने आईएसबीटी टैक्सी स्टैंड के पास से चोर कर ली है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चन्द पुजारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो पता चला कि अज्ञात चोरो द्वारा ये वाहन चोरी कर आशारोडी की तरफ लेकर जाया गया है। शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चन्द्रमणी चौक से चोईला की तरफ 200 मी0 आगे से एक नाबालिग को पकड़ा गया। जो पुलिस चेकिंग देखकर भागने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बाइक चोरी का जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को भी थाने में बुलाकर उसके बारे में अवगत कराया गया। पुलिस ने नाबालिग के निशानदेही पर से चोरी की दो बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। चौकी इंचार्ज के अनुसार यूके 07बी-7984, यूपी11 एक्स-0153तथा यूके 07 डीजी-7469 के रूप में चोरी की गाडिय़ों की पहचान हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंदी साहित्य भारती की केन्द्रीय कार्यकारिणी घोषित
Next: मसूरी और केंपटी फॉल में पर्यटकों के प्रवेश के लिए एसओपी जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.