Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नाबालिग लड़की के साथ विवाह को प्रशासन ने रुकवाया
  • रुद्रप्रयाग

नाबालिग लड़की के साथ विवाह को प्रशासन ने रुकवाया

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
default featured image
रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जखोली ब्लॉक के धारकोट गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय बालक की विवाह की सूचना मिलते ही वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने गांव में जाकर विवाह रुकवाया। परिवार जनों को जागरूक किया गया कि छोटी उम्र में शादी करना गैरकानूनी है। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर जखोली ब्लॉक के धारकोट ग्रामसभा निवासी 19 वर्षीय बालक द्वारा अगस्त्यमुनि ब्लॉक के नजदीकी ग्राम सभा की 22 वर्षीय लड़की से प्रेम संबंधों के चलते विवाह होने की जानकारी प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक सुरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री तथा पुलिस कांस्टेबल विकेश सिंह बालिका के घर पहुंचे जहां बालिका के परिजनों से बात बात की गई। लड़की के घर पर लड़के के परिजनों को भी बुलाया गया जबकि दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी कि जब तक बालक की उम्र 21 नहीं हो जाती है तब तक विवाह नहीं हो सकता है। नाबालिग बालक, लड़की तथा दोनों के परिजनों को बताया गया कि यदि उनके द्वारा जबरदस्ती यह कार्य किया जाता है तो वह कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। उन्हें इस अपराध के लिए दो साल की सजा और 1 लाख तक का जुर्माना, दोनों से दंडित किया जा सकता है। उन्हें यूसीसी की जानकारी भी प्रदान की गई। जिसमें बाल विवाह करवाने पर सख्त दंड का प्रावधान है। बता दें कि उक्त मामले में नाबालिग लड़का सामान्य वर्ग से जबकि लड़की अनुसूचित वर्ग से संबंधित थी। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट ने बताया कि जनपद में बाल विवाहों के हर दिन नए और अलग अलग प्रकरण सामने आ रहे हैं जिसका लेकर प्रशासन के निर्देशों पर वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन लगातर कार्यवाही कर रही है। इसके साथ ही गांवों में कई जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जनवरी से अभी तक जनपद में 23 बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय अनसूया मेला
Next: राशिफल 04 दिसंबर

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.