Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी

नाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/11/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। पुरोला पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के मामले वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि गत 12 नवम्बर को नौगांव पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण करने को लेकर एक तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी की धारा में अभियोग पंजीकृत किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने भी मामले को गंभीरता से लिया और अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके व एसआई शशि राणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गत शनिवार देर रात को बैरागीवाला तिराहा देहरादून से अभियुक्त अरविंद सिंह राणा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम भाटिया बड़कोट को गिररफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया। थानाध्यक्ष अशोक ने बताया कि अपहृता को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 11 नए केस
Next: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो बच्चों की मां ने प्रेमी पर कर दिया एसिड अटैक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.