Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबालिग के लापता होने का मामला गर्माया, हिंदूवादी संगठनों ने निकाली जनाक्रोश रैली
  • अल्मोड़ा

नाबालिग के लापता होने का मामला गर्माया, हिंदूवादी संगठनों ने निकाली जनाक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 10/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के चौखुटिया विकासखंड में नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय जनता के साथ ही हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त उबाल देखने को मिला। आस-पास की तहसीलों से एकत्र हुए हिंदू संगठनों के लोगों ने रविवार को चौखुटिया में जन आक्रोश रैली निकाली। बीते बुधवार से 17 वर्षीय किशोरी यहां से लापता है। मामला चौखुटिया के कोट्यूड़ा तल्ला गेवाड़ का है। परिजनों द्वारा काफ़ी जगहों पर खोजबीन के बाद जब किशोरी का पता नहीं चल पाया तो लापता किशोरी के पिता ने पुलिस के पास पहुंच कर किशोरी के लापता होने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर घटना के दिन से ही हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों ने घटना को लेकर राम गंगा आरती घाट से चौखुटिया बाजार में हिंदू जनाक्रोश रैली निकाली जिसमें रानीखेत, सल्ट, द्वाराहाट, स्याल्दे के साथ ही चौखुटिया से बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोग मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने और हिंदू जागृति संबंधी नारे लगा रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 जुलाई
Next: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.