Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नाबालिग छात्र चलाएंगे वाहन तो स्कूल भी रहेंगे जिम्मेदार
  • नैनीताल

नाबालिग छात्र चलाएंगे वाहन तो स्कूल भी रहेंगे जिम्मेदार

RNS INDIA NEWS 27/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। छात्रों के साथ बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। अब नाबालिग छात्रों के वाहन चलाने पर स्कूल प्रबंधन भी जिम्मेदार रहेंगे। पहले चरण में पुलिस स्कूलों के संचालकों से सहयोग की अपील करेगी। इसके अलावा स्कूलों के खुलने और बंद होते समय विद्यालयों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। बीते दिनों मिले एक शिकायती पत्र के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने नाबालिग छात्रों के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर यातायात पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने वर्चुअल बैठक कर थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि अब नाबालिग छात्रों के वाहन चलाने पर स्कूलों को भी जिम्मेदार माना जाएगा। पुलिस विद्यालयों में जाकर संचालकों से सहयोग की अपील करेगी। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं कराया गया तो पुलिस संबंधित विद्यालय पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पुलिस अभिभावकों से भी नाबालिग को किसी भी हाल में वाहन नहीं देने के लिए कहा जाएगा। साथ ही यातायात पुलिस को नियमों का पालन कराने के लिए वाहन सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में भूपेंद्र धौनी, अभिनव चौधरी, बलजीत सिंह भाकुनी, नितिन लोहनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओ रमेश बोहरा, नीरज भाकुनी, प्रमोद पाठक सहित सभी थानों और चौकियों के प्रभारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने नई दिल्ली में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम
Next: बेटी की हत्या के प्रयास के आरोपी पिता की संपत्ति होगी कुर्क

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.