Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नारसन कलां में दशहरे मेले में उमड़े लोग
  • हरिद्वार

नारसन कलां में दशहरे मेले में उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 12/10/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  दशहरे के मौके पर इलाके के विभिन्न गांवों में सप्ताह भर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को नारसन कलां में मेले का आयोजन किया। इस दौरान मेला स्थल के समीप जाहरवीर गोगा जी म्हाड़ी पर लोगों ने प्रसाद चढ़ाकर अपनी और गांव की खुशहाली की प्रार्थना की। मेले में भारी संख्या में लोग उमड़े। मेले का लोगों ने खूब आनंद लिया। खाने-पीने का लुत्फ लेने के अलावा लोगों ने आवश्यक सामान की खरीदारी की। बच्चों ने मनपसंद खिलौने खरीदे। इस मौके पर दंगल का आयोजन भी किया गया। जिसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए आसपास के कई गांव से भी काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। इसके अलावा 13 अक्टूबर को खेड़ा जट में मेले का आयोजन होगा। 15 अक्टूबर से मोहम्मदपुर जट पावर हाउस स्थित प्राचीन मां शाकुंभरी देवी के मंदिर स्थल के पास चार दिवसीय बड़े मेले का आयोजन होगा। जिसमें 17 व 18 अक्टूबर को बड़े दंगल का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण पवन सिंह, धीर सिंह ने बताया कि मेले के अवसर पर दंगल की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। दंगल में बच्चे और बड़े पहलवान लोगों का आकर्षण रहते हैं। पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। नारसन में मेला स्थल के समीप जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर ग्रामीण प्रसाद चढ़ाकर अपनी व गांव की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। गांव से बाहर नौकरी पर गए लोग भी दशहरे की छुट्टी पर अपने गांव आते हैं। और मेले का आनंद उठाते हैं। बालक अर्व चौधरी, शिवांश, चिराग, मोन्दू आदि ने बताया कि साल भर में लगने वाले दशहरे मेले का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। मेले में सबसे खास मिठाई जलेबी और इमरती रहती है। मेले में काफी संख्या में इन मिठाई की दुकान लगती है। हर घर मिठाई पहुंचती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंढौरा में एक गन्ना कोल्हू किया सील
Next: छात्रा से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.