Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुवानी महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
  • पिथौरागढ़

मुवानी महोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

RNS INDIA NEWS 11/11/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  कर्नल मोहन चंद रजवार मैदान में आयोजित 9वें मुवानी महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। महोत्सव की आखिरी रात उत्तराखंड के लोक गायकों के नाम रही। समापन अवसर पर झूलाघाट से आए राहुल भट्ट की टीम ने मां महाकाली पर आधारित प्रस्तुति से महोत्सव को आध्यात्मिक कर दिया। रविवार को मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा ने दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक चुफाल ने स्थानीय भाषा में बोलते हुए महोत्सव को क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का मंच बताया। उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन के लिए समिति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समिति को 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। फौजी ललित मोहन जोशी ने नैनीताल की मधुली ओर टक-टका-टक कमला सहित कई गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया। ललित गित्यार के ब्वारी चाहा बना दे गीत ने खूब तालियां बटोरी। जय काली सांस्कृतिक कला और छलिया विकास समिति ने कुमाउनी भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। भावना कांडपाल के नृत्य ने महोत्सव में शामिल दर्शकों का मन मोह लिया। समिति अध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट ने महोत्सव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जनता और पुलिस बल का आभार व्यक्त किया। संचालन ललित शौर्य, हंस पाल, त्रिभुवन राठौर और अमरजीत ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईगास में लोगों ने घरों को सजाया
Next: चैंपियन हंसिका का ग्वालदम में जोरदार स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.