Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मुठभेड़ में शामिल पांचवा बदमाश गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मुठभेड़ में शामिल पांचवा बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new

रुडकी। मुठभेड़ में शामिल पांचवे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में छठे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 16 जनवरी को उप निरीक्षक अंकुर शर्मा, विक्रांत और तेजपाल गश्त कर रहे थे। रात करीब दस बजे के आसपास पुलिस टीम एसडीएम चौक के पास पहुंची थी। इस बीच हरियाणा नंबर की दो कार खड़ी मिली। वहीं एसबीआई के एटीएम के शटर से लगा हुआ एक आदमी खड़ा मिला। जिसने पुलिस को देखकर शटर पर हाथ मारा। अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने शटर को खोला तो अंदर एक बदमाश गैस कटर से एटीएम मशीन काटने का प्रयास कर रहा था। जिसने पुलिस को देखकर तमंचे से फायर झोंक दिया था। जबकि बाहर खड़े पांच बदमाश पुलिस को देखकर फायर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन पांचों बदमाश वहां से कार में सवार होकर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से तफीम निवासी शिकारपुर थाना ताऊरू जिला नूह हरियाणा को तमंचे, कारतूस और उपकरणों के साथ धर दबोचा था। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि पवन कुमार निवासी मकान नम्बर 243 अमर चौहान गली भोरगंज नगला थाना एनआईए नार्थ दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जबकि जाहिद निवासी शिकारपुर थाना ताऊरू जिला नूह हरियाणा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत खनेडा, कांस्टेबल नीरज और आशुतोष शामिल रहे।

इन बदमाशों की हो चुकी है गिरफ्तारी

एटीएम मशीन से कैश निकालने के प्रयास के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। रुडक़ी पुलिस ने बहादूरी का परिचय देकर मौके से तफीम निवासी शिकारपुर थाना ताऊरू जिला नूह हरियाणा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 16 फरवरी को हामिद निवासी शिकारपुर थाना तावडू सदर जिला नूह हरियाणा, हेमंत चौहान उर्फ रैंचो उर्फ ललित सागर निवासी मकान नम्बर 297 फाटक वाली गली भोरगंढ थाना एनआईए नोर्थ दिल्ली, इंद्रजीत उर्फ इंद्र उर्फ दीपक निवासी मकान नम्बर 16 मुनीरपुर थाना रई जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल, रखने और परिवहन पर लगी रोक
Next: चोरी करने आये आरोपी ने ताना तमंचा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.