Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में कैमल्स बैक रोड से हटाया अतिक्रमण
  • देहरादून

मसूरी में कैमल्स बैक रोड से हटाया अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

देहरादून। एसडीएम मसूरी के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। गुरुवार को कैमल्स बैक रोड और स्प्रिंग रोड से अतिक्रमण हटाया गया। लाइब्रेरी आंबेडकर चौक से अतिक्रमण पर नगर पालिका का बुलडोजर चला, जो पूरे कैमल्स बैक रोड से अतिक्रमण हटाते हुए कुलडी ग्रीन चौक तक पहुंचा। वहां से लाइब्रेरी स्प्रिंग रोड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया।
आंबेडकर चौक पर सबसे पहले नगर पालिका के शौचालय के बाहर का अतिक्रमण तोड़ा गया। कैमल्स बैक रोड पर अवैध खोखे तोड़े गए। कई लोगों ने पहले ही अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिए। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि अभियान जारी है। यह रोड मसूरी की सबसे महत्वपूर्ण रोड है, यहां पर्यटक आते जाते हैं। स्थानीय लोग इवनिंग मार्निंग वॉक करते हैं। लोगों ने खोखे डाल दिए, कइयों ने रोड पर दुकानें लगा दी। रोड संकरी हो गई। वाहन का निकलना भी कठिन हो गया था। इस मौके पर नगर पालिका ईओ यूडी तिवारी, कार्यालय अधीक्षक महावीर सिंह राणा, नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक पुलिस गिरीश चंद्र शर्मा, एसएसआई गुमान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि सड़कों के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद एमडीडीए के साथ अवैध होटलों और भवनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिनका आवासीय नक्शा पास है और वहां होटल बन गए हैं या जो दो मंजिल नक्शे पर तीन या चार मंजिल बन गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहर में बाढ़ सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम हो : राजकुमार
Next: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.