Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मसूरी के एलबीएसएनएए पहुंचे रक्षामंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मसूरी के एलबीएसएनएए पहुंचे रक्षामंत्री

RNS INDIA NEWS 28/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे। रक्षामंत्री शनिवार को अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों के 100 वें फाउंडेशन कोर्स के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम 4:15 बजे हेलीकॉप्टर से मसूरी के पोलो ग्राउंड पहुंचे। पोलो ग्राउंड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने रक्षा मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की व सीधे सड़क मार्ग से अकादमी रवाना हुए। जहां पर अकादमी डायरेक्टर ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के मसूरी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। मसूरी एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में तमाम अधिकारी मसूरी में डटे हुए हैं। एलबीएस अकादमी के मुख्य गेट से पोलो ग्राउंड तक चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पोलो ग्राउंड पूरी तरह से छावनी में तब्दील था। रक्षामंत्री के मसूरी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में रक्षामंत्री का आगमन प्रदेश वासियों के लिए गौरव का क्षण है। उत्तराखंड से उनका पुराना नाता रहा है। उत्तराखंड राज्य बनाने में राजनाथ सिह की भी अहम भूमिका रही। उनकी खासियत है कि जो कार्यकर्ता उनसे एक बार मिलता है वह उसे नाम से पहचान लेते हैं। शनिवार दोपहर बाद वह मसूरी से वापस लौटेंगे। मौके पर एसडीएम राहुल आनंद, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, राजेंद्र रावत, विजय रमोला, अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, जगजीत कुकरेजा, कमला थपलियाल मौजूद रहे। इससे पहले जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर रक्षा मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गडोली से घोड़ीखाल के बीच सुरंग निर्माण का विरोध
Next: राशिफल 29 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.