Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुंबई में पूर्व नौसैनिक से मारपीट व जानलेवा हमले पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश
  • अल्मोड़ा

मुंबई में पूर्व नौसैनिक से मारपीट व जानलेवा हमले पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
default featured image

अल्मोड़ा। मुंबई में एक पूर्व नौसैनिक से शिव सैनिकों द्वारा की गई कथित मारपीट व जानलेवा हमले से यहां पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों ने देश व सीमाओं की रक्षा की खातिर मर-मिटने का जज्बा रखने वालों पर इस तरह के जानलेवा हमले किए जाने की कड़ी भर्त्सना की।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मुंबई की घटना के खिलाफ बुधवार को भूतपूर्व सैनिक राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि मुंबई में नौसेना के एक पूर्व अधिकारी पर शिव सैनिकों द्वारा किया गया जानलेवा हमला व मारपीट की घटना शर्मनाक है, जिसकी सभी पूर्व सैनिक आहत हैं तथा घटना की कड़ी भर्त्सना करते हैं। सवाल उठाया कि आखिर भूतपूर्व सैनिकों को अभिव्यक्ति की आजादी का कोई अधिकार नहीं है। ये सैनिकों का देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा ही है, कि वे आजीविका के कई साधन होने के बावजूद सेना का हिस्सा बनते हैं। राष्ट्रपति से आग्रह किया कि पूर्व नौसैनिक पर हमला व मारपीट करने के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे देश के रक्षकों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ एक उदाहरण बन सके। ज्ञापन भेजने वालों में सैनिक संस्था के प्रदेश महासचिव पूर्व सूबेदार हरी सिंह नेगी, सूबूदार ध्यान सिंह बिष्ट, सीएचएम हीरा सिंह नेगी, गोविंद सिंह, शंकर दत्त, हवलदार रघुवर दत्त, कैप्टन आरएस मेहरा, रघुवरदत्त, प्रेम राम सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ भवन में नशा सामग्री मिलना शर्मनाक : उलोवा
Next: सीमांत जनपद में रिकॉर्ड 95 नए कोरोना मामले आए

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.