Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नए साल के जश्न में भंग, आज से धारा 144 लागू, 7 जनवरी तक नहीं होगी कोई पार्टी
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

नए साल के जश्न में भंग, आज से धारा 144 लागू, 7 जनवरी तक नहीं होगी कोई पार्टी

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)।  देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने नए साल के जश्न को भी किरकिरा कर दिया है। मुंबई में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए 7 जनवरी, 2022 तक धारा 144 लागू कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने इस दौरान शहर में नए साल के जश्न और पार्टियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उसके ओर से कह गया है कि 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक मुंबई में खुले स्थान या बंद स्थान पर किसी भी तरह की पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा। इनमें रेस्तरां, होटल, बार, रिसॉर्ट और क्लब भी शामिल होंगे। पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों और धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। एक दिन पहले मिले नए संक्रमितों की तुलना में 82 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र में 20 से ज्यादा मौतें हुईं। राज्य के जानकारों का मानना है कि मुंबई में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए। देश के किसी राज्य में वायरस के इस नए प्रकार से संक्रमण के दैनिक मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक ओमीक्रोन के 252 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 नए मामले सामने आने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन ने भारी कर्ज में डुबाया तो अब श्रीलंका भारत की दर पर आया, मांगी मदद
Next: मथुरा में विदेशी नागरिक ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.