Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मुख्यमंत्री ने खोले बाबा बागनाथ मंदिर के कपाट
  • बागेश्वर

मुख्यमंत्री ने खोले बाबा बागनाथ मंदिर के कपाट

RNS INDIA NEWS 25/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते बंद बाबा बागनाथ मंदिर के कपाट मुख्यमंत्री ने खोले। नवरात्रियों भर इसे श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया। सीएम के शहर में आते ही मंदिर खुल गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सुबह बाबा बागनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की। मंदिर में हो रहे नये निर्माण, जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंदिर का परिदृश्य पहाड़ी शैली पर हो। कार्यदायी संस्था इस पर विशेष ध्यान दें। समय सीमा के तहत गुणवत्ता के साथ काम करें। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी सीएम को दी। यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, सचिव बालादत्त तिवाड़ी, बारीदार तथा मंदिर के पुजारी मौजूद रहे।

कलांजय के कलाकार ने भेंट की कलाकृति:

कलांजय कला केंद्र के कलाकार प्रमोद शिवाशीष ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्वनिर्मित बगेट से बनी बाबा बागनाथ की कलाकृति भेंट की। इससे पूर्व सीएम के स्वागत कार्यकम्र में भी कलांजय की कलाकृति उन्हें भेंट की गई थी। बता दें कि कलांजय के कलाकार प्रमोद की बनाई कलाकृतियों की सीएम पहले ही तारीफ कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की बेटी ने भी जिले के निजी भ्रमण पर कलांजय का भ्रमण किया था। उन्होंने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की थी। कला केंद्र के प्रबंधक डॉ. हरीश दफौटी ने बताया कि सीएम और उनकी पुत्री ने कलांजय के कलाकारो की प्रतिभा की सराहना की है। जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और आने वाले समय में केंद्र ऐसे ही हुनरमंद कलाकारों को आगे लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें रोजगार प्रदान करने की कोशिश करेगा। ताकि जिले की कला प्रतिभाओं राष्ट्रीय फलक पर अपनी चमक बिखेर सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में आज 221 नए संक्रमित और 9 लोगो की मौत
Next: विजयादशमी बैठक में लिया चीनी उत्पादों के त्याग का निर्णय

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.