Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया अल्मोड़ा की स्वास्थ्य, चिकित्सा समस्याओं से सम्बंधित शिकायती पत्र
  • अल्मोड़ा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया अल्मोड़ा की स्वास्थ्य, चिकित्सा समस्याओं से सम्बंधित शिकायती पत्र

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.सी.पंत से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिये आती हैं जिन्हें रेफर कर दिया जाता है, जब कि चिकित्सालय में सर्जरी की सुविधाएं है, अतः इस बार बार रेफर करने की प्रवृति को रोका जाए। उन्होंने कहा कि अक्सर ये देखा गया है कि महिला चिकित्सालय में लिपिक फार्मेसिस्ट सामान की ढुलाई से लेकर रजिस्टर का लेखा जोखा रखने का कार्य स्वयं ही करते हैं, जिन्हें मैंने कई बार यह कार्य करते हुए देखा है जिससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। अतः जिन कर्मचारियों को जिस कार्य हेतु रखा गया है उनसे वही कार्य करवाया जाय। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में भी स्टाफ नर्स की कमी है जिसे अतिशीघ्र दूर किया जाए। चिकित्सालय में निशुल्क होने वाली पैथोलॉजी जांचों की जानकारी प्रत्येक वार्ड में फ्लेक्सी व पोस्टर के माध्यम से चस्पा की जाए। चिकित्सालय में सुविधा के बाद भी बाहर से जांच कराने वाले चिकित्सकों व विभागीय कर्मचारियों पर कारवाही की जाए व साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया जाए। यदि किसी कारणवश सरकार द्वारा अनुबंधित निजी पैथोलॉजी के टेस्ट रिपोर्ट में कुछ खामियां पाई जाती है तो इसकी लिखित सूचना चिकित्सकों को भी जनहित में अपने उच्चाधिकारियों को देनी चाहिए, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्राप्त हो सके। जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के अवकाश में जाने के बाद अक्सर चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती है। अतः संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। बीते दिनों प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के अवकाश में जाने पर महिला व जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थी जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए किसी योग्य व्यक्ति की नियुक्ति आवश्यक है जो प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की गैरमौजूदगी में चिकित्सालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चला सके। चिकित्सालय को नो स्मोकिंग जोन घोषित किया जाए, साथ ही परिसर के अंदर तम्बाकू उत्पादों के उपभोग को प्रतिबंधित किया जाए जो भी व्यक्ति व कर्मचारी इनका उल्लंघन करें विरुद्ध कार्यवाही जाए। इस समय अल्मोड़ा नगर में केवल एक सीटी स्कैन मशीन है जो कि बेस चिकित्सालय में लगी है वह भी अक्सर खराब रहती है। सीटी स्कैन मशीन के अभाव में लोगों को हल्द्वानी जाना पड़ता है इस परेशानी को मद्देनजर रखते हुए कृपया जिला चिकित्सालय में एक सीटी स्कैन मशीन को स्थापित किया जाए। पिछले कोविड-19 काल में दो ऑक्सीजन प्लांट (बेस व जिला चिकित्सालय) अल्मोड़ा में स्थापित की गये थे, पर बड़े आश्चर्य की बात है इन दोनों में से एक ऑक्सीजन प्लांट में भी बूस्टर नहीं लगा है जोकि खाली सिलेंडर को भरने के काम आता है इस उपकरण के अभाव में अभी तक लोगों को इस प्लांट का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है आज भी लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर को भरने के लिए हल्द्वानी या रुद्रपुर भेजना पड़ता है, अतः लोगों की परेशानियों को देखते हुए बेस व जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर उपकरण को लगाया जाए। अस्पताल में रोगियों के लिए जन औषधि केंद्र में दवाइयां उपलब्ध कराकर रोगियों को सस्ती दवाइयों का लाभ दिलाया जाए इस पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने उपरोक्त सभी समस्याओं का गम्भीरतापूर्वक अति शीघ्र समाधान करने की बात कही व साथ ही यह भी बताया कि कुछ पर काम भी शुरू हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जुलाई
Next: विद्युत उत्पादन पर टैक्स मामले में याचिकाकर्ताओं से छह सितंबर तक मांगा जवाब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.