Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
default featured image

देहरादून। मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को चूना लगाने के तीन आरोपी सहसपुर थाना पुलिस ने एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की मदद से गिरफ्तार किए हैं। आरोपी फर्जी पहचान पत्रों पर सिम लेकर उनके जरिए लोगों को फोन करते हैं। फोन पर झांसे में लेकर लोगों को चूना लगाया जाता है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राम प्रसाद निवासी धोराहरा थाना अतरोलिया जिला आजमगढ़ यूपी हाल निवासी रामपुरकला चोरी बस्ती थाना सहसपुर ने शिकायत दी। बताया कि ऑनलाइन मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर विशाल कश्यप आदि ने उनसे संपर्क किया। पीड़ित को झांसा में लेकर प्रोसेसिंग फीस, ईएमआई शुल्क और अन्य विभिन्न शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों से 28 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। सहसपुर थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के कुछ घंटे में एसटीएफ की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान विशाल कश्यप पुत्र बाबूराम व जितेंद्र वर्मा पुत्र चुन्नीलाल वर्मा निवासी संगम विहार कॉलोनी गांधी थाना वसंत विहार और राजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी जीएमएस रोड, काली मन्दिर एन्क्लेव थाना वसंत विहार के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता लगा कि उन्होंने फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम कार्ड खरीदे। जिनके जरिए लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर फोन करते हैं। संभावना है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी चूना लगाया होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिस इंडिया कान्टेस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Next: ग्राफिक एरा ने बनाई ग्रीन टी से फंगल रोधी दवा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.