Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मृतक लाइनमैन के परिवार की आर्थिक मदद को ग्रामीणों ने दिया धरना
  • हरिद्वार

मृतक लाइनमैन के परिवार की आर्थिक मदद को ग्रामीणों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

रुड़की। कोटवाल आलमपुर निवासी मृतक लाइनमैन मुकेश कश्यप के परिवार के एक सदस्य को ऊर्जा निगम में नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने धरना देकर परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की। 18 जनवरी को वह गांव में ही बिजली लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। अचानक बिजली सप्लाई होने पर करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया। 21 जनवरी को लाइनमैन की मौत हो गई थी। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने मृतक के घर के पास झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मौके पर आने को कहा। सूचना पर एसडीओ पंकज गौतम मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि आर्थिक मदद के तौर पर विभाग के कर्मचारियों की ओर से मृतक के परिजनों को 1.60 लाख रुपये नकद दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कागजी कार्रवाई पूरी होने पर मृतक की पत्नी को लगभग 10 लाख रुपये मिल जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को दिया ज्ञापन
Next: भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम को बताई पछुवादून, जौनसार की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.