Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मृत भाई का शव लेने गया छोटा भाई भी लापता, पुलिस से गुहार
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

मृत भाई का शव लेने गया छोटा भाई भी लापता, पुलिस से गुहार

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

चम्‍पावत। चंपावत जिले के एक युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव लेने गया भाई भी संदिग्ध परिस्थितियों में तमिलनाडु के ही निगलपट्टी जिले से चार दिन से लापता है। अब सबसे बड़े भाई ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, जागेश्वर विधायक गोविंद कुंजवाल से मदद मांगी है।
मामला डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद, एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा तक पहुंच गया है। एसपी चंपावत के अनुसार युवक की मौत हादसे में हुई है, उसका सीसीटीवी फुटेज वहां के पुलिस अधिकारी द्वारा भेजा गया है, जबकि शव लेने गया भाई भी चार दिन से लापता है। गुरुग्राम में नौकरी कर रहे सबसे बड़े भाई ने वहां जाने खुद की जान को खतरा बताया है। साथ ही शव दिलाने व दूसरे भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है।
चंपावत के पाटी ब्लॉक अंतर्गत देवीधुरा क्षेत्र के बनोली निवासी पानदेव शर्मा के अनुसार उसका छोटा भाई प्रमोद चंद्र शर्मा तमिलनाडु में नौकरी करता था, जो 23 अक्टूबर को एसआरएम हॉस्पिटल में भर्ती था। परवीन नामक महिला ने 26 अक्टूबर को बताया कि उसकी मौत हो गई है। महिला के साथ आर्यन नामक कोई व्यक्ति भी था। उसके बाद पानदेव ने सबसे छोटे भाई विपिन शर्मा को यहां से देखरेख के लिए भेजा।
26 अक्टूबर एसआरएम अस्पताल में 10 बजे भाई की मौत हो गयी। यह जानकारी विपिन ने फ़ोन पर दी थी। 27 अक्टूबर को 6:30 बजे से विपिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आशंका जताई कि प्रमोद के साथ अनहोनी हुई है और विपिन का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। पानदेव ने भाई प्रमोद की मौत के कारणों का पता लगाने व महिला का पता लगाकर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। साथ ही गायब विपिन का भी पता लगाकर सहायता करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आन्‍दोलन जारी
Next: लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच? इन ट्रिक्स की मदद से हटाएं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.