Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मृत बेटे को न्याय दिलाने को 3 माह से पुलिस के चक्कर काट रही बूढ़ी माँ
  • पिथौरागढ़

मृत बेटे को न्याय दिलाने को 3 माह से पुलिस के चक्कर काट रही बूढ़ी माँ

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। अपने जवान एकलौते बेटे की मौत के दर्द से आहत एक 68 वर्षीय मां तीन माह से उसे न्याय दिलाने को पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनके बेटे की मौत सामान्य नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है। पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई है, लेकिन आरोपियों को पकडऩा तो दूर पुलिस जांच भी आगे नहीं बढ़ा रही है। अब बुजुर्ग महिला ने एसपी से मृत बेटे को न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई है। देवलथल के उसैल निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि बीते 28 मार्च को उनके बेटे त्रिलोचन पांडे की घर पर मौत हुई। उनकी सूचना पर थल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट में साफ तौर पर हत्या होना बताया गया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कई बार उन्होंने थल पुलिस कर्मियों से मामले को लेकर जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्हें हर बार निराशा ही मिली। कहा तीन महीने से वे मृत बेटे को न्याय दिलाने को संघर्षरत है, लेकिन मामले में कोई पहल नहीं हो रही। उनका कहना है कि जब तक उनके बेटे के कातिलों को सजा नहीं मिल जाती वे शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर आरोपियों का खुलासा करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1500 नशीले इंजेक्शनों के साथ सेल्समैन गिरफ्तार
Next: खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौके पर मौत

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.