Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती व शास्त्री जयंती
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती व शास्त्री जयंती

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
IMG-20211002-WA0084

अल्मोड़ा। 02-10-21

मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में गांधी जयंती व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया गया इसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, उप प्रधानाचार्य रंजना भंडारी एवं शिक्षिका वंदना भंडारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट व विद्यालय स्टाफ ने शास्त्री जी एवं गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जन्मदिन पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की । विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों से गांधी जी और शास्त्री जी की दी हुई शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का अनुरोध एवं स्वच्छता की ओर ध्यान दिलाते हुए देश व समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का संकल्प लिया । विद्यालय में इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रमों का संचालन वंदना भंडारी एवं रंजना भंडारी द्वारा किया गया। भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को सत्य अहिंसा के पथ पर चलने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं में विधि अग्रवाल, निधि अग्रवाल, आरती बिष्ट, विनीता नेगी, दिव्या, लक्ष्मी, उमा, पूना, रंजना भंडारी, नीमा मेहता, राधा रावत, प्रेमा रावत आदि उपस्थित रहे । स्कूल द्वारा भाषण प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गाँधी पर आधारित रहा। भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान ज्योत्सना त्रिपाठी कक्षा 8, द्वितीय स्थान सिद्धि जोशी कक्षा 7, तृतीय स्थान अभिलाषा जोशी कक्षा 7, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव कथायत कक्षा 5, द्वितीय स्थान करण बिस्ट कक्षा 6, तृतीय स्थान आयुष मेहरा कक्षा 6, निबंध प्रतियोगिता में अभय तिवारी प्रथम स्थान कक्षा 8, दीप्ति जोशी द्वितीय स्थान कक्षा आठ, आयुषी तृतीय स्थान कक्षा 8 का रहा। मंजू बिष्ट प्रधानाचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों को और विजेताओं को बधाई दी गई। रंजना भंडारी ने सभी को शास्त्री जयंती और गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी एवं गांधी जी व शास्त्री जी के सफल नेतृत्व कुशल मार्गदर्शन, त्याग, तपस्या, मेहनत और बलिदान को याद कर प्रेरणा देने और आत्मसात करने का संकल्प लेने के लिए कहा गया । अंत में प्रबंधक मानस स्कूल कमल बिष्ट द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सभी विद्यार्थियों को गांधी जी एवं शास्त्री जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने तथा उनकी दी गई शिक्षाओं का अनुसरण करने का आग्रह किया गया तथा विद्यार्थियों से अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु इन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने के लिए कहा गया तथा सभी को बधाई देते हुए आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे की लत में पड़कर तीन युवकों ने नकली नोट छापने की बना ली टकसाल, गिरफ्तार
Next: सेवा और समर्पण अभियान के तहत विश्वनाथ घाट में हुआ सफाई कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.