Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मिशन 2023 के रोडमैप पर काम, बुलडोजर मामा का नया अवतार
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मिशन 2023 के रोडमैप पर काम, बुलडोजर मामा का नया अवतार

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश में कमल नाथ सरकार गिराकर चौथी बार सरकार में लौटने और मुख्यमंत्री पद संभालने की दूसरी वर्षगांठ आने तक शिवराज सिंह चौहान के तेवरों में अब तल्खी ओढ़ ली है। सरकार के फैसले, कार्यशैली और सार्वजनिक भाषणों में हाई कोर हिंदुत्व की स्पष्ट झलक है। इसका ताजा प्रमाण भगवान राम के नाम से शुरु हुए बजट भाषण में मिला। लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने के बाद मप्र में राम पथ वन गमन मार्ग बनाने, ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा और तीर्थ दर्शन जैसी योजनाओं के लिए जुट गए हैं। मप्र में सत्ता-संगठन ने मिशन 2023 की जोर-शोर से तैयारियां शुरु कर दी हैं। चार राज्यों और खासतौर पर उत्तरप्रदेश में भाजपा को मिली सफलता को देख कर मप्र भाजपा ने भी हाई कोर हिंदुत्व की राह पकड़ ली है। यही वजह है कि सहज, सरल और विनम्रता के प्रतीक के रूप में प्रचारित शिवराज ने भी सख्त और कडक़ रवैया अपनाते हुए लव जिहाद के खिलाफ कठोर धर्म परिवत्रन निरोधक कानून और सख्त बनाकर लागू कर दिया। इतना ही नहीं हिंदुत्व की प्रतीक गाय को लेकर भी उनकी सरकार ने अपनी प्राथमिकता बता दी। गौ-अभ्यरण, गो-कैबिनेट का गठन कर आधा दर्जन विभागों को गौ-माता की देखरेख सौंपी गई है। यूपी के  सीएम योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर माफिया और बदमाशों के खिलाफ शिवराज का बुलडोजर मामा अवतार भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वह कहने भी लगे हैं कि लव जिहाद जैसा कुछ भी हुआ तो बर्बाद कर दूंगा, कहीं का नहीं छोड़ूंगा। यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत के बाद मामता यानी शिवराज ने नायक फिल्म केक अंदाज में एंग्री यंग मैन वाले सीएम की छवि अपनाने पर काम शुरु कर दिया। कई मौकों पर मुख्यमत्री चौहान बलत्कारियों, लव-जिहाद और धर्मान्तरण के माले में सीधे चुनौती वाले अंदाज में समझाइस दे चुके हैं। चुनाव में भाजपा इन मुद्दों को अपनी ब्रांडिंग के तौर पर प्रस्तुत करने की तैयारी कर चुकी है। शिवाज का यह नया अवतार सियासी पंडितों के अलावा उनके राजनीतिक विरोधियों को भी चौंका रहा है। करीब एक दशक पहले ईद के त्यौहार पर मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज भोपाल की बस्तियों में मुस्लिम टोपी लगाकर रोड शो करके भी चौंका चुके हैं। कार्यकाल की चौथी पारी में उन्होंने मध्यप्रदेश में राम पथ वन गमन मार्ग बनाकर धार्मिक पर्यटन सथल बनाने संबंधी अपनी उेढ़ दशक पुरानी घोषणा पर क्रियान्वयन के संकेत भी दिए हैं। यही वजह है कि इस साल बजट में कुछ राशि आवंटित कर प्रोजेक्ट पर काम शुरु करने का संकल्प भी जता दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैदराबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, बिहार के 11 प्रवासी श्रमिकों की झुलसकर मौत
Next: ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, सतह से सतह पर मार की क्षमता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.