Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मोटरसाइकिल खंभे से टकराई, 2 युवकों की मौत
  • नैनीताल

मोटरसाइकिल खंभे से टकराई, 2 युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

रामनगर। रामनगर कोतवाली क्षेत्र के सावल्दे के पास कल देर रात नौ बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव ढेला से घर लौट रहे थे। बाइक सावल्दे के निकट पुल के पास खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर से दोनों पुल के नीचे जा गिरे। दोनों पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आज दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

घटना गुरुवार रात ग्राम सावल्दे के निकट की है। सूरज (24 ) पुत्र हीरा प्रसाद और गणेश (26) पुत्र तुलसी निवासी ग्राम कुंभगड़ार मालधन ग्राम ढेला से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सावल्दे के समीप बाइक पुल के पास एक खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर में दोनों पुल से 20 फीट नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुक्रवार की सुबह की जाएगी। बताया कि बाइक से कच्ची शराब के पाउच भी मिले हैं। दोनों सुबह घर से मजदूरी करने के निकले थे और रात में वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापरवाही: पहली डोज़ कोवैक्सीन की, दूसरी लगा दी कोविशील्ड
Next: धारचूला में गधेरे में बहा युवक, 2 किमी दूर मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.