Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दुर्घटनाओं को कम करने के लिए मोटर मार्गों के असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करेगी कमेटी
  • पौड़ी

दुर्घटनाओं को कम करने के लिए मोटर मार्गों के असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करेगी कमेटी

RNS INDIA NEWS 16/11/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  शनिवार को जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में डीएम ने नशे में वाहन चलाने वाले व ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने रोड सेफ्टी को लेकर एक कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इस कमेटी में ब्लाक स्तर के अफसर भी शामिल होंगे। यह कमेटी दुर्घटनाओं को कम करने के लिए मोटर मार्गों के असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करेगी। डीएम ने आरटीओ, पुलिस और सभी एसडीएम को ओवर लोडिंग वाहनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने शादियों के लिए बुक हुए वाहन स्वामियों को सेफ सफर एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करने को कहा। कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पटवारियों को शादी में चलने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन चेक करने के निर्देश दिए। बैठक में आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि शादियों में बुक टैक्सी-मैक्सी वाहन स्वामी सीधे सेफ सफर एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जबकि बसों को शादी से पूर्व आरटीओ कार्यालय से शादी के लिए अस्थाई परमिट लेना होगा और उसके बाद सेफ सफर एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। बैठक में एसडीएम दीपक रामचंद्र सेठ, अधिशासी अभियंता लोनिवि दिनेश बिजल्वाण आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने निकाय चुनाव को वार्ड प्रभारियों की सूची की जारी
Next: गुलदार के शावक का शव मिला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.