Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मार्निंग वॉक पर निकली युवती से छेड़छाड़ .. मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

मार्निंग वॉक पर निकली युवती से छेड़छाड़ .. मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 20/01/2022
rns featured image new

देहरादून। साइकिल से मार्निंग वॉक पर निकली युवती से बहल चौक से दिलाराम चौक के बीच छेड़छाड़ हो गई। काले कपड़े और टोपी पहनकर आए आरोपी ने दौड़ते हुए पीड़िता के कमर के नीचले हिस्से पर हाथ मारा। इससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गईं। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू रोड निवासी महिला साइकिल से मार्निंग वॉक पर निकली। वह बहल चौक से राजपुर की तरफ जा रही थी। तभी एक लड़का दौड़ते हुए आया। आरोप है कि पहले उसने महिला के पास आकर कुछ चिल्लाया। इसके बाद महिला को छेड़ा। इस दौरान वह साइकिल समेत जमीन पर गिर गईं। घटना मंगलवार सवेरे छह बजे की है। इसे लेकर पीड़िता ने बुधवार को धारा चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पैंट, शर्ट समेत काली टोपी पहने था। सुबह साफ रोशनी नहीं होने के चलते पीड़िता आरोपी को ठीक से देख भी नहीं पाई। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव प्रत्याशियों के बैंक अकाउंट पर इनकम टैक्स विभाग की पैनी नजर
Next: 232 नशीले कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.