Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोरी के 35 गांव बर्फ से ढके, कई संपर्क मार्ग बंद
  • उत्तरकाशी

मोरी के 35 गांव बर्फ से ढके, कई संपर्क मार्ग बंद

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिले में गत बुधवार देर रात से बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गंगोत्री,यमुनोत्री धाम समेत जिले के 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन एक बार फिर अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में गत बुधवार सुबह से आसमान में काले बादल छाये रहे। लेकिन देर रात को मौसम ने करवट बदली और बारिश व बर्फबारी शुरू हुई। जिसके बाद गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, मुखबा, धराली, सुक्की, जसपुर, पुराली,दयारा बुग्याल, डोडीताल, नचिकेता ताल,चौरंगी खाल, सकूर्णा, मानपुर, अलेथ, किशनपुर, कंकराड़ी, रॉडी टॉप, जानकीचट्टी, खरसाली व मोरी ब्लॉक के सांकरी, जखोल, ओसला, गंगाड़, ढाटमीटर, लिवाड़ी, फिताड़ी, नैटवाड़, मोरी खरसाली, बंगाण सहित आराकोट,चिंवा सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र के करीब 100 से अधिक गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोरी ब्लॉक के स्थानीय निवासी भगत सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र के 40 से अधिक गांव बर्फ के ढक गए हैं। भारी बर्फबारी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नही निकल पा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा रद्द
Next: टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.