Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मूल निवास, भू कानून रैली को कांग्रेस ने दिया समर्थन
  • देहरादून

मूल निवास, भू कानून रैली को कांग्रेस ने दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 23/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने उत्तराखंड में मजबूत भू कानून और मूल निवास की व्यवस्था लागू करने की मांग का समर्थन किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि है कि इस मांग को लेकर रविवार को प्रस्तावित रैली में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से शनिवार को इस बारे में मूल निवास स्वाभिमान महारैली के संयोजक को पत्र लिखा गया है। माहरा ने पत्र में कहा है कि कांग्रेस उत्तराखंड की जनभावना के अनुरूप मूल निवास और भू कानून की मांग का पूर्ण समर्थन करती है। इसी क्रम में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने भू कानून, मूल निवास के साथ ही निजी क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगारों को 70 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए ठोस प्रयास किए गए थे। इसलिए पार्टी इन दोनों मुद्दों का पूरी तरह समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर रविवार को आयोजित महारैली में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। ताकि राज्य के लोगों की यह मांग दिल्ली तक पहुंच सके। इधर, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि रविवार को प्रस्तावित रैली में कांग्रेस की ओर से अधिकारिक प्रतिनिधमंडल शामिल होगा। इसके अलावा भी अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होकर आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर थाना देहरादून टॉप थ्री साइबर इकाई में शामिल
Next: रोडवेज के तीन हजार सामान्य पदों को भी अनफ्रीज करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.