Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम कोंडे ने सभी विभागों को व्यापक तैयारियों के निर्देश
  • बागेश्वर

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम कोंडे ने सभी विभागों को व्यापक तैयारियों के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। डीएम आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मानसून अवधि में जनजीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि संवेदनशील मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें तैनात रखने की तैयारी की जाए तथा सभी जेसीबी ऑपरेटरों की संपर्क सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।
बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क संपर्क व्यवस्था को मानसून अवधि में सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को नालियों एवं सड़क किनारे जल निकासी तंत्र की व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने को कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने मानसून अवधि में संभावित प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) तैयार करने, आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण रखने तथा चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में शिक्षा एवं बाल विकास विभागों को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को संवेदनशील विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर उनकी सुरक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही जिले के सभी पुलों एवं पुलियों की स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, आपदा प्रबंधन तथा अन्य संबंधित विभागों को किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आईआरएस (Incident Response System) टीमें पूर्ण सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम, सैटेलाइट फोन एवं वायरलेस संचार प्रणाली को सक्रिय रखने तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संचार विहीन गांवों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को भी कहा गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, सभी उपजिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
Next: उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.