Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसून से हुई क्षतियों के आंकलन के लिए भारत सरकार की टीम पहुंची अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा

मानसून से हुई क्षतियों के आंकलन के लिए भारत सरकार की टीम पहुंची अल्मोड़ा

RNS INDIA NEWS 17/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। मानसून के दौरान जनपद में हुई क्षतियों के आकलन के लिए भारत सरकार की टीम शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंची। आपदा के बाद की आवश्यकताओं के आकलन पीडीएनए के तहत जिला सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेषज्ञों की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई क्षति का विस्तृत मूल्यांकन किया और पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण की आवश्यकताओं पर चर्चा की। मुख्य विकास अधिकारी ने टीम को जनपद में आई आपदाओं और राहत व पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में किए गए सुधारात्मक प्रयासों और विभागीय कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से जानकारी साझा की। भारत सरकार की टीम में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर अजय चौरेसिया, यूएलएमएमसी के प्रधान सलाहकार डॉक्टर मोहित कुमार पुनिया, हिमाचल विश्वविद्यालय के उप निदेशक डॉक्टर महेश शर्मा, तथा यूएलएमएमसी के सहायक अभियंता सार्थक चौधरी और अमित गैरोला शामिल थे। टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर भवनों, सड़कों, पुलों, आवासों और आजीविका से जुड़ी क्षति का मूल्यांकन किया। साथ ही पुनर्निर्माण और पुनर्वास के लिए आवश्यक रणनीतियों पर संबंधित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की। विशेषज्ञ दल ने बताया कि तैयार की जा रही आकलन रिपोर्ट के आधार पर दीर्घकालिक पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण की रूपरेखा तय की जाएगी, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर संगोष्ठी आयोजित
Next: उत्तराखंड में पीएम योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजना: मुख्य सचिव

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.