Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोहन चरण माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी रहे मौजूद
  • राष्ट्रीय

मोहन चरण माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी रहे मौजूद

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

भुवनेश्वर (आरएनएस)। ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ग्रहण की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. इसके साथ ही 24 साल बाद राज्य में कोई नया मुख्यमंत्री आने वाला है. इससे पहले आंध्र प्रदेश में  टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने भी राज्य के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं. उनके साथ पवन कल्याण और नारा लोकेश ने भी शपथ ली है.
मोहन चरण माझी के साथ ओडिशा के मनोनीत उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा के साथ अन्य नेताओं ने भी शपथ ली. माझी के शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा समेत कई केंद्रीय नेता भी मौजूद रहे. ओडिशा शपथ ग्रहण समारोह में सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ कुछ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. शपथ लेने वाले विधायकों में मुकेश महिलांग, बिभूति जेना, पृथ्वी राज हरिश्चंदन, कृष्ण चंद महापात्रा, सूर्यबंसी सूरज, नित्यानंद गोंड, संपद स्वाई और प्रवी नायक आदि शामिल हैं. आपको बता दें कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने 147 विधानसभा सीटों में 78 सीटें जीती हैं. हालांकि पहले मुख्यमत्री पद के लिए धर्मेंद्र प्रधान का नाम आगे चल रहा था. धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से सांसद चुने गए हैं, जिनकों केंद्र में शिक्षा मंत्री बनाया गया है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम को सता रहा जान का खतरा, कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लगाई गुहार
Next: सीट बेल्ट व दुपहिया में पीछे हेलमेट ना पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.