Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोदी 2.0 उपलब्धियों के साथ बढ़ी चुनौतियां
  • राष्ट्रीय

मोदी 2.0 उपलब्धियों के साथ बढ़ी चुनौतियां

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

कोरोना की दूसरी लहर लाई ब्रांड मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती

पुडुचेरी के अलावा किसी नई जगह नहीं मिली पार्टी को सफलता

गंवानी पड़ी झारखंड-महाराष्ट्र की सत्ता

तीन सहयोगी गंवाए इतने ही नए सहयोगी पाए

तीन में से दो एजेंडे पूरा करने में रही सफल

नई दिल्ली (आरएनएस)। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दो वर्ष उपलब्धियों के साथ चुनौतियों से भरा रहा। इन दो सालोंं में उपलब्धियों के रूप ने तीन अहम एजेंडों में से दो राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के लक्ष्य को भेदने में सफल रही। हालांकि बीते कार्यकाल की तरह सरकार और भाजपा राजनीतिक मोर्चे पर सफलता के झंडे नहीं गाड़ पाई। कोरोना की दूसरी लहर ने ताकतवर ब्रांड मोदी के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
दूसरे कार्यकाल का पहला साल दूसरे साल के मुकाबले बेहतर रहा। पहले ही साल पार्टी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने में सफल रही। पहले ही साल अयोध्या विवाद का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया। इसके कारण संघ और भाजपा-जनसंघ के अहम तीसरे एजेंडे समान नागरिक संहिता के पक्ष में देशव्यापी माहौल बना। तमाम विरोधों के बावजूद सरकार नागरिकता संशोधन बिल को कानूनी जामा पहनाने में सफल रही।

तीन सहयोगी और दो सरकारें खोई
दो साल में भाजपा को तीन सहयोगियों और दो राज्यों में सरकारें खोनी पड़ी। शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के बाद बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी राजग से अलग हो गई। हालांकि इसी दौरान भाजपा को जेजेपी, एआईएनआर कांग्रेस और यूपीपीएल के रूप में तीन नए सहयोगी मिले। पार्टी को झारखंड और महाराष्ट्र की सत्ता गंवानी पड़ी। जबकि हरियाणा की सत्ता बचाने के लिए जेजेपी का सहयोग लेना पड़ा।

तीन राज्यों में बची सत्ता एक नए राज्य में मौका
दो सालों में पार्टी असम, बिहार और हरियाणा में सत्ता बचाने में कामयाब रही। दो सालों में पार्टी को महज एक राज्य पुडुचेरी में सहयोगी एआईएनआर की बदौलत कमल खिलाने का मौका मिला। पार्टी पूर्वोत्तर का दुर्ग कहे जाने वाले असम में दोबारा सत्ता में लौटी। बिहार में बमुश्किल सरकार बना पाई। तमाम प्रयासों के बावजूद पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करने का सपना पूरा नहीं कर पाई। केरल और तमिलनाडु में बड़ी ताकत बनने का भी पार्टी का सपना पूरा नहीं हुआ।

चुनावी हार के बाद दो राज्यों में सत्ता
दो साल के कार्यकाल में पार्टी को कांग्रेस में असंतोष का लाभ मिला। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी मध्य प्रदेश और कर्नाटक में सरकार बनाने में कामयाब रही। दोनों ही राज्यों में पार्टी को कांग्रेस विधायकों में पड़ी फूट का लाभ मिला।

ब्रांड मोदी की अग्निपरीक्षा
बीते सात सालों में पहली बार भाजपा और सरकार को ब्रांड मोदी की चिंता है। इससे पहले नोटबंदी और जीएसटी के कारण भी ब्रांड मोदी के सामने चुनौती दिखी थी। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर से उपजी चुनौती बेहद बड़ी है। पार्टी और सरकार कोरोना की दूसरी लहर में जानमाल के व्यापक नुकसान के साथ दवा, बेड, इलाज और ऑक्सीजन के अभाव में हुई मौतों से उपजी नाराजगी को दूर करने की कोशिशोंं में जुटे हैं।

टीकाकरण और डैमेज कंट्रोल की योजना
पार्टी के रणनीतिकारों को ब्रांड मोदी पर आए संकट के खत्म हो जाने की उम्मीद है। रणनीतिकारों का मानना है कि साल के अंत तक सौ करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो जाने के बाद स्थिति में बदलाव आएगा। इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद सरकार कई अहम योजना लागू करने पर विचार कर रही है। पार्टी स्तर पर नेताओं-कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतर कर लोगों से सीधा संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स में ब्लैक फंगस के सात नए मरीज आए
Next: राशिफल 29 मई

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.