Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोदी ने वैक्सीन पेटेंट से छूट की मांग की, जी-7 शिखर सम्मेलन में उठाया मुद्दा
  • राष्ट्रीय

मोदी ने वैक्सीन पेटेंट से छूट की मांग की, जी-7 शिखर सम्मेलन में उठाया मुद्दा

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। जी7 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 वैक्सीन पेटेंट पर अस्थायी छूट की जोरदार अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्रिप्स छूट के लिए डब्ल्यूटीओ में भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के लिए समर्थन मांगा। सूत्रों ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ कई अन्य सदस्यों ने इस प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया।
भारत जैसे देशों में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने में मदद करने के लिए वैक्सीन निर्माण से जुड़े कच्चे माल और अन्य घटकों के लिए खुली आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने से जुड़े उनके विचार को शिखर सम्मेलन में व्यापक समर्थन मिला।
मोदी ने महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए वैश्विक एकता, नेतृत्व और एकजुटता का आह्वान किया और कहा कि भविष्य में लोकतांत्रिक और पारदर्शी समाजों की विशेष जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य ²ष्टिकोण होना चाहिए, जिसका जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने समर्थन किया।
अपने भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री ने महामारी से लडऩे के लिए भारत के समग्र समाज के ²ष्टिकोण पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने संपर्क (कांटैक्ट) ट्रेसिंग और वैक्सीन प्रबंधन के लिए ओपन सोर्स डिजिटल टूल्स के भारत के सफल उपयोग की बात की, और कहा कि इस दिशा में भारत अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने की इच्छा रखता है।
प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्वास्थ्य गर्वनेंस में सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भारत ने पहली बार 2003 में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लिया जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित किया गया था। उस समय, शिखर सम्मेलन का ध्यान जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आर्थिक विकास पर था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2005 से 2009 तक वार्षिक जी7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सत्र में भाग लिया था।
इसके बाद पीएम मोदी ने ब्रिटेन में हो रहे शिखर सम्मेलन में आउटरीच सत्र में भाग लिय। ब्रिटेन वर्तमान जी7 का अध्यक्ष है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा वृहद रुप में चलाया सफाई अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम
Next: करीना कपूर खान के बॉयकॉट की उठी मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.