Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मॉडल गांव बनने से गुलजार होंगे पहाड़
  • उत्तराखंड
  • चमोली

मॉडल गांव बनने से गुलजार होंगे पहाड़

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

गोपेश्‍वर। उत्तराखंड के गांवों से पलायन ऐसा मुद्दा है, जो अभी तक हल नहीं हो पाया है। अब सरकार ने प्रवासियों को रिवर्स पलायन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में गंभीरता से कदम उठाने की ठानी है। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक माडल गांव बनाया जाएगा, जो आधारभूत सुविधाओं से युक्त होगा।
साथ ही, गांव लौटने वाले प्रवासियों के स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं की मदद ली जाएगी। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास आनंद वर्धन ने इस संबंध में अधिकारियों को पांच साल की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गांवों से पलायन के पीछे मुख्य कारण वहां मूलभूत सुविधाओं और रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों का अभाव है। बेहतर भविष्य की आस में लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं। इसे देखते हुए आयोग ने सरकार को सुझाव दिया था कि कम से कम अगले 10 वर्षों तक गांवों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही रिवर्स पलायन के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जाए। यद्यपि, सरकार ने पूर्व में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना शुरू की। इसमें 12 जिलों के 60 विकासखंडों ऐसे 474 गांव शामिल किए गए, जिनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा पलायन हुआ है। इन गांवों में विभिन्न विभागों की योजनाओं में गैप फिलिंग के रूप में इस योजना में वित्तीय सहायता का प्रविधान किया गया।

इसके लिए पिछले वित्तीय वर्ष में 36 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, जिसमें से 21.14 करोड़ का ही व्यय हो पाया। इसके साथ ही रिवर्स पलायन के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व सीमांत क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से पहल की गई। वर्ष 2020-21 से अब तक लगभग एक हजार प्रवासी ही यहां अपना उद्यम स्थापित कर पाए। इस सबको देखते हुए सरकार अब इन योजनाओं को गति देने के साथ ही रिवर्स पलायन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने जा रही है। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास आनंद बद्र्धन ने बताया कि प्रत्येक जिले में पलायन की रोकथाम के लिए चल रही योजनाओं को पूरी गंभीरता से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर जिले में एक माडल गांव विकसित कर वहां के प्रवासियों को रिवर्स पलायन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वरोजगार के लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही बैंकों से आसान ऋण की उपलब्धता, भूमि संबंधी दिक्कतों का निदान जैसे कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी कार्ययोजना जल्द ही तैयार हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन, बोले- दो साल से नहीं बढ़ी सेलरी
Next: विजय एंटनी-स्टारर रथम का दूसरा लुक जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.