Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मोबाइल चोरी होने पर बजेगा अलार्म, 10वीं के छात्र गौतम सागर ने तैयार किया डिवाइस
  • ऊधम सिंह नगर

मोबाइल चोरी होने पर बजेगा अलार्म, 10वीं के छात्र गौतम सागर ने तैयार किया डिवाइस

RNS INDIA NEWS 22/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के 10वीं कक्षा के छात्र गौतम सागर ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है। जिसकी मदद से मोबाइल चोरी और किडनैंपिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। साथ ही इसमें तेजी से करंट लगता है। बताया मोबाइल चोरी होने या अन्य के मोबाइल छूते ही इस प्रोटेक्टर में सायरन बजने लगता है। शनिवार को उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा दिवस पर छात्र गौतम ने यह डिवाइस शिक्षकों को दिखाई। छात्र की प्रतिभा पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गौतम ने बताया मोबाइल चोरी के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए उसने यह इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाया है। कहा यह डिवाइस मोबाइल चोरी और किडनैपिंग आदि वारदात होने पर कार्यगर सिद्ध हो सकती है। बताया उसकी बहन का मोबाइल चोरी होने पर उसे यह डिवाइस बनाने का आइडिया आया था। इधर, राष्ट्रीय प्रतिभा दिवस पर कॉलेज में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के योग, साधना का अभ्यास कराते हुए लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की कला के टिप्स दिए। अंग्रेजी अध्यापक अमित वर्मा ने छात्रों को अपने घरों में आने वाले अतिथियों के आदर-सत्कार में प्रयुक्त अंग्रेजी के वाक्यों को बोलने का सरल तरीका बताया। अंग्रेजी शिक्षिका पूनम चन्याल समेत छात्रों ने अंग्रेजी कविता का सामूहिक गुणगान किया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद सहित अंताक्षरी, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यहां मेजर मुनीशकांत शर्मा, अशोक कुमार अग्निहोत्री, रोशन लाल वर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा, रनधीर सिंह, रमेश कुमार पांडेय, मुकेश पाल, कौशलेश गुप्ता, अमित वर्मा, जयदीप सिंह, मनोज विश्नोई, नवनीत सिंह, अनिल सिंह, रंजना चौहान, कल्पना नौडियाल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औचक निरीक्षण में गायब मिले 11 सफाई कर्मचारी
Next: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.