Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • प्रदेश में जीवनरक्षक बनी जीवनधारा मोबाइल मेडिकल यूनिट
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में जीवनरक्षक बनी जीवनधारा मोबाइल मेडिकल यूनिट

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new

शिमला।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल ने आज यहां कहा कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जीवनधारा योजना चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीवनधारा मोबाइल हेल्थ तथा वैलनेस सेंटर के तहत 10 मेडिकल मोबाइल यूनिट ऐसे क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं, जिनमें बी.पी., मधुमेह, विभिन्न कैंसर सहित अन्य बीमारियों से संबंधित विभिन्न जांच की जा रही है। मेडिकल मोबाइल यूनिट में सभी आवश्यक दवाइयां तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मिशन निदेशक ने कहा कि जीवनधारा के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच सहित ओ.पी.डी. सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जीवनधारा के तहत 21 मार्च, 2021 तक कुल 18064 मरीजों की जांच की गई तथा 9833 टेस्ट किए गए।
उन्होंने कहा कि जीवनधारा मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। जीवनधारा के तहत प्रदेश में मई, 2021 के दूसरे सप्ताह से इन मोबाइल वैन को कोविड-19 के रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए तैनात किया गया है और 30 मई, 2021 तक 7 जिलों में कोविड की जांच के लिए 5267 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। जीवनधारा मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला में आयोजित
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: आज आए 619 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.